वाराणसी आज दिनांक 02-01-2020 को जैतपुरा उ0नि0 दिलीप कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी चौकाघाट मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र, शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति नक्खीघाट पुल की ओर से नाजायज कच्ची शराब गैलन में लेकर नक्खीघाट तिराहा की ओर आ रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर उ0नि0 दिलीप कुमार श्रीवास्तव मय हमराह पुलिस बल के नक्खीघाट के तिराहे पर पहुँचकर हाथ में गैलन लिये आ रहे व्यक्ति को पकड़ कर चेक किया गया तो उक्त गैलन में 10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब बरामद हुआ। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जैतपुरा पुलिस द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को समय 14.30 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रामकेश पुत्र राम सेवक लोध निवासी देवई टड़िया बाजार थाना उसेका जनपद सिद्धार्थनगर हाल पता पार्वती देवी पत्नी डोमन चौहान निवासी ग्रा0 ढेलवरिया थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी।
बरामदगी का विवरण-
10 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 दिलीप कुमार श्रीवास्तव चौकी प्रभारी चौकाघाट, हे0का0 मिथिलेश सिंह, का0 अभिषेक सरोज व का0 मिन्टू कुमार थाना जैतपुरा, वाराणसी।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ