April 21, 2026

बिजनौर- हिंसा आरोपियों के घर नोटिस – अजय मिश्रा

Spread the love

बिजनौर- हिंसा आरोपियों के घर नोटिस चस्पा 20 दिसंबर को जुम्मे की नमाज के बाद जनपद बिजनौर शहर सहित कई जगह पर हुए हिंसक प्रदर्शन के बवालियों के खिलाफ पुलिस ने उनके घरों पर नोटिस चस्पा किए हैं। वही नहटौर थाना क्षेत्र में 11 आरोपियों के घर पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। अन्य आरोपियों को पुलिस जल्द ही चिन्हित करके नोटिस भेजेगी |

बिजनौर के नहटौर, नजीबाबाद नगीना,चांदपुर सहित अन्य क्षेत्रों में 20 दिसंबर को जुम्मे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति सहित सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था। इस नुकसान की भरपाई के लिए शासन के आदेश के बाद बिजनौर डीएम रमाकांत पांडे ने अवधेश मिश्रा एडीएम फाइनेंस को नामित अधिकारी बनाते हुए सभी उपद्रवियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी करने के लिए कहा था। 11 लोगों के घर पर नोटिस को चस्पा कर दिया गया है।