अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी वाड्रा में झूठ बोलने की होड़ मची हुई है
यही कांग्रेसी और सपाइयों ने भगवा को आतंकी बना दिया था, आज उन्हें भगवा अच्छा लग रहा है हम इसका स्वागत करते हैं: सिद्धार्थनाथ सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह जी ने कहा कि विपक्ष में झूठ बोलने की होड़ मची है। पहले प्रियंका गांधी वाड्रा झूठ बोलती हैं फिर अखिलेश यादव प्रेस के माध्यम से और बड़ी झूठ बोलते हैं। यहां झूठों का सरदार बनने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। वास्तविकता यही है कि प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस ने निष्पक्ष तरीके से काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि साजिश के तहत कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उपद्रव कराया। सीसीटीवी फुटेज में इसके साक्ष्य मौजूद हैं। हमने देखा है कि सपा और कांग्रेस के पदाधिकारी कैसे सड़क पर उतर उत्पात मचा रहे हैं, जिन पर एफआईआर दर्ज है। शांति व्यवस्था भंग करने में जो लोग भी दोषी हैं उनपर कोर्ट एक्शन लेगा, कानून तय करेगा कौन दोषी है और कौन निर्दोष।
श्री सिंह ने आगे कहा कि इसके लिए अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी वाड्रा को स्पष्टीकरण देने के साथ ही जनता से मांफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में गुंडा राज चरम पर था लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। हमने अपने तीन साल के कार्यकाल का पूरा ब्यौरा दिया है, अगर अखिलेश हमारे सबूतों के खण्डन कर सकते हैं तो कर के दिखाए, बेबुनियादी बयानबाजी करने का कोई मतलब नहीं।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के भगवे कपड़े पर टिप्पणी करती हैं, उन्हें समझना चाहिए कि आज वे अपने परिश्रम व तपस्या से मुख्यमंत्री बन जनता की सेवा कर रहे हैं। प्रियंका जी को लगता है कि भगवा कपड़ा पहनने से उन्हें भी योगी जी की तरह प्रेम व लोकप्रियता हासिल हो जाएगी। उन्हें बता दूं कि भगवा सिर्फ रंग नहीं, भारतीय संस्कृति है, भगवा एक आचरण है, त्याग व तपस्या का प्रतीक है। हम स्वागत करते हैं कि विपक्ष भी भगवा को अपनाए।
यही कांग्रेसी और सपाइयों ने भगवा को आतंकी बना दिया था , आज आपको अच्छा लग रहा है तो आप भी पहनिए। लेकिन, पहले अपने अंतरआत्मा को शुद्ध कर लीजिये। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष को सपना देखने को आदत पड़ गई है लेकिन भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोग हकीकत में विश्वास रखते हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-