April 20, 2026

वाराणसी में ई रिकशा के विरूद्ध चला चेकिंग अभियान

Spread the love

जनपद वाराणसी में आये दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम जनमानस की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए श्री आनन्द कुलकर्णी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाराणसी के निर्देशानुसार आज दिनांकः 09.09.2018 को डग्गामार आटो रिक्शा/ई-रिक्शा/ के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान कुल 128 आटो रिक्शा/ई-रिक्शा का चालान तथा 67 आटो रिक्शा/ई-रिक्शा को सीज करते हुए 13 वाहनों से 25,000/-रूपये शमन शुल्क वसूला गया। यह अभियान चालकों को अनुशासित किये जाने एवं सुगम यातायात संचालन बनाये रखने हेतु समय-समय पर चलता रहेगा।