बाबतपुर – वाराणासी से सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को नामांकन रहा जिसमे बीजेपी और सहयोग दल के बड़े नेता शामिल हुए ,जहा एक दिन पहले प्रधानमंत्री का रोड शो था वही दूसरी ओर आज उनका नामांकन था ,इस दौरान वाराणासी एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के नामांकन के दौरान बीजेपी व उसके सहयोगी दल के नेता शुक्रवार सुबह नामांकन में शामिल होने वाराणासी पहुंचे जिसमे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, रामविलास पासवान रहे, बताते चलें कि प्रधानमंत्री के रोड शो और नामांकन के बाद बीजेपी और सहयोग दल के बड़े नेता एयरपोर्ट से वापस जाने वालो मे मुख्य रूप से बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह,विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मेघालय के सीएम ओ पनीर सेलवन,पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल,केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व लोगो का एयरपोर्ट पर दिनभर आना जाना लगा रहा और एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ