April 21, 2026

देर रात नक्‍सलियों ने भाजपा का कार्यालय उड़ाया

Spread the love

पलामू लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में पहली उग्रवादी घटना हुई है। पलामू जिले के नक्सल प्रभावित हरिहरगंज में प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी के 12 उग्रवादियों ने गुरुवार की रात पुराना बस स्टैंड स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनावी कार्यालय को बम विस्फोट कर उड़ा दिया है। घटना रात करीब 12:25 बजे की है। यहां नक्‍सलियों ने एक पर्चा भी छोड़ा है। इस पर्चा में राफेल सौदे में घोटाला, शराब कारोबारी विजय माल्या के 9000 करोड़ व हीरा व्यव्सायी नीरव मोदी के 11000 करोड़ के घोटाले सहित नोटबंदी व धार्मिक अल्पसंख्यक पर हो रहे हमले का विरोध किया गया है।

छतरपुर डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि भाकपा माओवादियों ने भाजपा कार्यालय को बम विस्‍फोट कर उड़ा दिया इससे भवन को क्षति हुई है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। हायर गंज थाना पुलिस सदल-बल घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है । उन्होंने बताया कि घटना स्थल से भाकपा माओवादियों को छोड़ा गया एक पर्चा भी बरामद हुआ है । पर्चा में 17वीं  लोकसभा चुनाव के वहिष्कार की घोषणा की गई है। हरिहरगंज थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने बताया कि कृष्णा गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में चार पांच दिन पहले भाजपा का चुनावी का ज्यादा खुला था। उग्रवादियों ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया ।