June 10, 2026

नरेन्द्र मोदी के रोड शो के दौरान पड़ेगा बनारस का सबसे घना मुस्लिम इलाका मदनपुरा।

Spread the love

थोड़ी देर में मुस्लिम इलाके में पहुंचें नरेन्द्र मोदी, 2014 में हुआ था ऐसा

वाराणसी. नरेन्द्र मोदी ने वाराणी में अपना रोड शो शुरू कर दिया है। उनका रोड शो लंका स्थित बीएचयू गेट पर महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू हुआ। वह लंका से अस्सी, भदैनी और सोनारपुरा होते हुए घनी मुस्लिम बस्ती मदनपुरा के रास्ते गोदौलिया चौराहा से दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे। 2014 के चुनाव के दौरान भी जब नरेन्द्र मोदी मदनपुरा के रास्ते से गुजरे थे तो उन पर मुस्लिमों के घरों से फूल बरसाए गए थे।

बीएचयू गेट से दशाश्मेध घाट तक सात किलोमीटर का उनका रोड शो चार घंटे तक चलेगा। इस दौरान वह जनता से वोट करने की संकेतिक अपील भी करेंगे। नरेन्द्र मोदी के स्वागत के लिये 101 वेलकम प्वाइंट बनाए गए हैं। उनका रोड शो लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, से दशाश्वमेध घाट पहुंचेगा। नरेन्द्र मोदी दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती में भी हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को वह अपना नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में एनडीए के कई मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद हैं।