April 21, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर काफी गहमागहमी रही

Spread the love

बाबतपुर आज लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर काफी गहमागहमी रही जहां सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त दिखी वहीं सुरक्षा को लेकर कुछ खामियां भी नजर आई मोदी के आगमन को लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का जमावड़ा लगा रहा जिसमें प्रमुख रुप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,डिप्टी सीएम केशव मौर्य, केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सहित दर्जनों नेताओं का जमावड़ा एयरपोर्ट पर बना रहा वहीं निर्मल इन्डियन शोषित हमारा आमदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 संजय निषाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए विस्तारा एयरलाइंस के विमान से लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन होने पर जहां सुरक्षाकर्मी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था देने की बात कर रहे हैं वही पुराना टर्मिनल भवन बगैर सुरक्षा के अतिक्रमण सहित मौजूद है जबकि संपूर्ण बीआईपी का आगमन इसी पुराने टर्मिनल भवन से ही होता है भवन के सामने चल रहा है अभी अवैध कैंटीन वही पुराना टर्मिनल भवन बगैर सुरक्षा के अतिक्रमण सहित मौजूद है जबकि संपूर्ण बीआईपी का आगमन इसी पुराने टर्मिनल भवन से ही होता है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त इसके बावजूद पार्किंग निषेध बोर्ड के नीचे खड़ी गाड़ियां जिसमें बिना नंबर की एक स्कॉर्पियो खड़ी रही जिस पर किसी भी सुरक्षा की नजर नहीं पड़ी वहींपंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रनवे से ही दीक्षा पर बैठकर बाहर निकले पूर्व विधायक शहर दक्षिणी दादा श्यामदेव राय चौधरी व कैंट विधानसभा के पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव मुजफ्फरनगर के विधायक कपिल देव अग्रवाल प्रेम प्रकाश कपूर हर्षपाल कपूर रामगोपाल मौर्य भूपेश यादव राज्यसभा सदस्य शैलेश पांडे मीडिया प्रभारी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता एयरपोर्टपर मौजूद रहे
प्रधानमंत्री 4:32 बजे वाराणसी के लाल बहादर शास्त्री एयरपोर्ट पर वायुसेना के हेलीकॉप्टर से 4:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से बीएचयू के लिए प्रस्थान किए।