May 8, 2026

विवाहिता को तरह तरह की यातना देने के बाद पति ने दुसरी लड़की से कर लिया निकाह

Spread the love

बडागाँव वाराणसी 24 अप्रैल – – स्थानीय थानाक्षेत्र के बलुआ गांव में ससुराल में रह रही एक विवाहिता के द्वारा दहेज की मांग पुरी ना करने पर ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा तरह तरह की यातना देने के बाद पति ने दुसरी लड़की से निकाह कर लिया और परिवार के लोग विवाहिता को जान से मारने की योजना बनाने लगे जिससे भयभीत होकर विवाहिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी के यहाँ प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की मांग किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एस एस पी वाराणसी ने पति सहित पांचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश बडागाँव पुलिस को दिया है आदेश के परिपेक्ष्य में पुलिस आज मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मुल रुप से गाजीपुर जनपद के सैदपुर थाना अंतर्गत सैदपुर भीतरी के रहने वाले स्व0 करीमुल्ला की पुत्री बिलकिस बेगम की शादी 19 फरवरी 2011 मे बडागाँव थानाक्षेत्र के बलुआ गांव निवासी मुमताज हाशमी के साथ संपन्न हुई थी। शादी में मायके वालों ने दहेज के रुप में दो लाख रुपये नगद सहित घर गृहस्थी का सामान दिया था। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में और पचास हजार रुपये नगद व सोने के चैन की मांग कर रहे हैं मांग पुरी ना होने पर तरह तरह की यातनाएं देते रहते हैं इसी बीच मेरा पति मुझसे चोरी छिपे दुसरी लड़की से शादी कर लिया 1 फरवरी 2019 को मेरे पति सहित ससुराल पक्ष के कयुम, करिया, छोटेलाल व शफरुल्ला आदि मिलकर मुझे जलाकर मारने की योजना बनाने लगे जिससे मैं भयभीत होकर स्थानीय थाने पर गई लेकिन मेरी सुनवाई नहीं हुई। विवाहिता के द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर बडागाँव पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध धारा 498 ए 323, 504, 506, 494, 326 एवं 511 आई पी सी के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।