August 31, 2026

*अज्ञात युवक का शव मिला*

Spread the love

*फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार में वर्षों से बिक रही है अवैध हीरोइन*

*हीरोइन पीने से दर्जनों लोगों की हो चुकी है मौत*

*खुलेआम बेरोकटोक धड़ल्ले से बिकती है हीरोइन हीरोइन लेने के लिए दूरदराज से आते हैं हीरोइन बाज*

*खुलेआम बिकती है हीरोइन इस में पुलिस की भूमिका संदिग्ध इस संदर्भ में कई बार आला अफसरों की शिकायत के बावजूद भी नहीं बंद हो रही है हीरोइन की बिक्री*

पिंडरा वाराणसी फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार में अलख बरनवाल के घर के पीछे एक अज्ञात युवक का शव आज सुबह मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय हो गया ज्ञात हो कि क्षेत्रीय लोगों के अनुसार अज्ञात युवक हीरोइन पीने का आदी था तथा अत्यधिक हीरोइन के सेवन से उसकी मौत हुई है बता दें कि फूलपुर थाना क्षेत्र के मंगारी बाजार में बरसों से मादक द्रव्य अब अवैध हीरोइन बेची जा रही है जिस पर आज तक पुलिस किसी भी तरह का अंकुश लगाने में असफल रही हीरोइन विक्रेता के घर के बगल में ही उक्त युवक की लाश मिली सूचना मिलने पर पुलिस 100 मौके पर पहुंची इसके बाद सूचना मिलने पर फूलपुर प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू मौके पर पहुंचकर परीक्षण के लिए अपने कब्जे में लिया अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है मृतक युवक उम्र लगभग 25 वर्ष खाकी रंग का पेंट हरे रंग का टीशर्ट बने हुए हैं मृतक के दाहिने हाथ पर यम गुदा हुआ है समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।