April 21, 2026

कन्हैया कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज*

Spread the love

बिहार के बेगूसराय में सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार और उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट का मामला गढ़पुरा थाने में एफाआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच रविवार को उस समय झड़प हो गई थी जब कुमार गढ़पुरा खंड के कोराय गांव में रोड शो कर रहे थे।

आरोप है कि रोड शो के दौरान यहां काले झंडे दिखाए गए थे, उसके बाद कन्हैया के समर्थकों ने विरोध करने वालों से मारपीट की थी। गढ़पुरा के थाना प्रभारी प्रतोश कुमार ने बताया कि कोराय गांव निवासी कुमार राहुल के लिखित बयान के आधार पर गढ़पुरा थाने में मारपीट के आरोप में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें कन्हैया कुमार समेत 12 लोगों को नामजद आरोपी और 100 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।