_वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर-बसनी मार्ग पर महात्मा गाँघी काशी विद्यापीठ में पढ़ने वाले छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत।_
_मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग 1:30 बजे बाबतपुर-बसनी मार्ग पर टैंकर से कुचलकर बाइक सवार छात्र वाजिद अली (22) निवासी जद्दोपुर थाना चौरी की टैंकर से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सुचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।_
_हादसे के बाद टैंकर चालक गाड़ी को बाबतपुर चौराहे के पास खड़ी कर फरार हो गया। मृतक की पहचान उसके पास मिली आईडी कार्ड के आधार की गई और पुलिस ने घटना की सूचना घरवालों को दी। परिवार में हादसे की सुचना मिलते ही कोहराम मच गया। परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है।_





More Stories
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-
अनियंत्रित टेंपो ने कार को मारी टक्कर-