बिन्ध्याचल आगामी लोकसभा चुनाव के आते ही जनपद के अपराधियों के हौसले बुलंद होने के साथ अपराध की शाखा अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है।
वैसे तो जनपद में अपराध की संख्या बढ़ने के साथ कई सनसनीखेज खुलासे अपराधियों को पकड़ पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए हैं।
जिसका एक जीता जागता उदाहरण थाना कोतवाली विंध्याचल क्षेत्र के तिवारीपुर मल्लैया बस्ती निवासिनी फुलवा देवी पत्नी मेंधई साहनी की माने तो 4-4-19 की शाम 7:30 बजे गांव के स्थानीय तिवारीपुर के तीन दबंग मुन्नू साहनी, पिंटू साहनी, धर्मराज साहनी पुत्रगण कल्लू साहनी सगे भाइयों द्वारा नशे की हालत में गांव की रहने वाली फुलवा देवी के घर में घुसकर फुलवा देवी के बच्चे प्रद्युम्न पर मोबाइल चोरी का फर्जी आरोप लगाते हुए घर में रहे बच्चे एवं फुलवा देवी को घर में अकेला देख पीड़िता के ऊपर गाली गलौज करने के साथ मारपीट कर छेड़छाड़ वस्त्र फाड़ निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया। महिला अपनी मदद के लिए घर से चिल्लाती रही लेकिन कोई इन दबंगों के सामने आने का प्रयास किसी ने नहीं किया। और महिला पीड़िता फुलवा के विरोध करने पर अलमारी घर में रखा प्रधानमंत्री आवास का ₹5000 नगद पैसा लेकर जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला पीड़िता फुलवा की मानें तो उसने घटना वाले दिन थाना विंध्याचल में तहरीर न लेने का आरोप स्थानीय पुलिस वालों पर लगाया। पीड़िता के शरीर पर आंतरिक छोटे आने के कारण वह चल फिर आने में असमर्थ साबित हो पा रही थी लेकिन पीड़िता वीरांगना ने हार ना मानते हुए 8-4-19 को पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालय पर जा पहुंची और अपनी समस्या की फरियाद सुनायी। प्रार्थना पत्र मौखिक लिखित दोनों दी गयी।
लेकिन स्थानीय प्रशासन की मानें तो इस मामले में अभी कोई मुकदमा पंजीकृत न किए जाने के साथ मामले की जांच चल रही।
पीड़िता की मानें तो दबंगों की प्रशासनिक शिकायत होने के बावजूद भी आए दिन मारपीट गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हैं।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-