April 20, 2026

बारातियों से भरी वाहन, गढ्ढे मे पलटी छह लोगों की मौत, 15 घायल

Spread the love

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बाराती वाहन के गड्ढे में गिरने से उसमें सवार छह बारातियों की मौत हो गई है, जबकि वाहन में सवार 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों गिधौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमोदी गांव के पास की है।

जहां एक बाराती वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया और एक गहरे गड्ढें में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार लोगों में से 6 की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल बताए जा रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डडसेना परिवार के लोग मिनी ट्रक में बारात लेकर रीकोकला गांव से गिधौरी गांव गए थे। जहां से जब बारात रीकोकला गांव वापस जा रही थी तभी अमोदी गांव के करीब वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा घायलों और शवों को अस्पताल रवाना किया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को रायपुर रैफर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।