June 22, 2026

मोदी जी 55 साल अगड़े थे, अब अचानक पिछड़े हो गए

Spread the love

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा है कि नरेंद्र मोदी जी आप 55 वर्ष तक अगड़े थे, फिर एक दिन अचानक पिछड़े बन गए। आप नकली पिछड़े हैं। इसके साथ ही आरजेडी नेता ने प्रधानमंत्री मोदी से सवाल भी पूछा है कि आपने पिछड़ों के लिए अबतक क्या किया है।

तेजस्वी का यह ट्वीट प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं ओबीसी/पिछड़ा हूं, इसलिए विपक्षी चोर कह रहे हैं। तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘नरेंद्र मोदी जी नक़ली पिछड़े है. जन्म से लेकर 55 वर्ष तक वो अगड़े थे, फिर एक दिन अचानक पिछड़े बन गए. सच्चा, अच्छा और असली जन्मजात पिछड़ा कभी भी झूठा, बनावटी, मिलावटी, सजावटी और दिखावटी नहीं होता।

पिछड़ों को बेवक़ूफ़ समझे हैं का गुजराती महोदय? क्या किए हैं पिछड़ों के लिए अगड़े महोदय?’ आरजेडी नेता ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है, ‘प्रिय नरेंद्र मोदी जी, आप जन्मजात नहीं नकली ओबीसी हैं. और हां आपने चोरी की है. क्या किया है पिछड़ों के लिए? पीएमओ में एक भी अधिकारी ओबीसी नहीं है।