सम्मान से अभिभूत महिलाये बोली मोदी जी ही है बाबा साहेब अम्बेडकर के सच्चे उत्तराधिकारी भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की ओर से 11 महिला सफाईकर्मियों के सम्मान हेतु दलित महिला समम्मान समारोह का आयोजन नगवाँ लंका स्थित रबिदास पार्क में किया गया। नगर में भ्रमण करके सफाई ब्यवस्था मे अपना योगदान करने वाली इन महिलाओ का माल्यार्पण किया गया तथा उनके पाद प्रक्क्षालन किया गया,कार्यक्रम संयोजक बेटी बचाओ बेटी पढाओ की प्रदेश की संयोजक डा रचना अग्रवाल ने सफाई कर्मियों का पैर पोंछकर, माला व साड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ये सफाई कर्मी बहनें हमारे समाज की स्वच्छता दूत हैं । माननीय मोदी जी ने प्रयागराज कुंभ में सफाई कर्मी भाई बहनों का पैर धोकर व सम्मान करके सामाजिक समरसता के अम्बेडकर जी के स्वप्न को साकार किया ,है हम आदरणीय मोदी जी के कार्य को आगे बढा रहे है सफाई कर्मी चंदा देवी व मीरा देवी ने कहा कि मोदी जी ने जितना सम्मान सफाई कर्मियों दलितों व महिलाओं का किया है उतना आज तक किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया। हम इसके लिए मोदी जी को धन्यवाद करते हैं। और प्रधानमंत्री जी के साथ खड़े है,कार्यक्रम में जय धारिया सुनीति शुक्ला, शिखा, मंजु जायसवाल, विभव सिंह ,सोनी जायसवाल, उर्मिला मिश्रा, ममता तिवारी इवेंट सेल संयोजक डा उत्तम ओझा , नवरत्न राठी डाक्टर सुनील मिश्रा डॉक्टर संजय चौरासिया ,डॉक्टर संन्ध्या दूबे, संजीव चौरासिया एडवोकेट बिशाल केशरी दीपक यादव आदि उपस्थित रहे धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र सिंह ने किया


More Stories
परम आदरणीय पिता तुल्य डॉ इंद्रेश कुमार जी का वाराणसी आगमन
सी.आई. बी. परिवार के तरफ से विशेष सूचना
सनातन ब्रह्म समाज के तरफ से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण