June 12, 2026

सात दिनो तक चक्कर लगाने के बाद भी नहीं बनाया डीमाण्ड ड्राफ अन्त कैसियर ने डाट कर किया बैंक से बाहर*

Spread the love

*12 बजे से शाम 4 बजे तक कार्य रहता है बाधित जनता रहती परेशान*

बड़ागाँव /वाराणसी बड़ागाँव थाना क्षेत्र के भारतीय जीवन बीमा निगम ऑफ़िस और विजया बैंक के कार्य 12 बजे से शाम 4बजे तक बाधित रहता है इस समन्ध में जीवन बीमा शाखा प्रबंधक ने बताया की बीएसनल एक्सचेज बाबतपुर के पास जनरेटर के लिए फंड नही है यूपीएस और बैटरी खराब हो गई है जिसको बदलने के लिए उच्च अधिकारियो को शिकायत की गई है लेकिन अभी तक किसी अधिकारी के कान मे जू तक नही रेगा इसके कारण उपभोकताऔर अधिकारीओ को काफी परेशानियो के सामना पड़ता
इसी क्रम में आज एक मामला सामनेआया सतीश कुमार खरावन निवासी जो कि विजया बैंक बड़ागाँव जो बैंक इस समय बैंक ऑफ़ बड़ौदा के नाम से चल रहा है बड़ागाँव इसमे अपने निजी कार्य के सतीश डीमाण्ड ड्राफ बनवाने के लिए आज सात दिनो से चक्कर लगाने पर कैसियर ने कहा आज भी नही बनेगा डिमांड ड्राफ् डॉट किया बैंक से बाहर ।