July 15, 2026

आजम खान के बयान पर भड़कीं जया प्रदा,

Spread the love

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान के आपत्तिजनक बयान पर जया प्रदा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके लिए ये कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ने दिया जाना चाहिए। समाज में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं होगी। क्या मुझे मर जाना चाहिए? आपको क्या लगता है मैं रामपुर छोड़ दूंगी, ऐसा नहीं होगा।

जया प्रदा ने कहा कि आपको याद होगा कि मैं 2009 में उनकी पार्टी की उम्मीदवार थी, जब मेरे खिलाफ टिप्पणी करने के बाद किसी ने भी मेरा समर्थन नहीं किया था। मैं एक महिला हूं और मैं वह नहीं दोहरा सकती जो उन्होंने कहा। पता नहीं मैंने क्या किया है, जो वो ऐसी टिप्पणी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उसे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। क्योंकि अगर यह आदमी जीत गया, तो लोकतंत्र का क्या होगा? समाज में महिलाओं के लिए कोई जगह नहीं होगी। हम कहां जाएंगे? क्या मुझे मर जाना चाहिए, तब आप संतुष्ट होंगे? आप सोचते हैं कि मैं डर जाऊंगी और रामपुर छोड़ दूंगी? लेकिन मैं नहीं छोड़ूंगी।