*अतीक अशरफ हत्याकाण्ड अपडेट्स…..*
FIR के मुताबिक, तीनों शूटर्स ने बताया कि वो अतीक-अशरफ को मारकर UP में पॉपुलर होना चाहते थे। जब से कोर्ट ने दोनों को पुलिस कस्टडी दी, तब से वे प्रयागराज आ गए थे और मीडियाकर्मी बनकर अतीक-अशरफ को मारने की फिराक में थे। शनिवार को मौका मिलते ही उन्हें मार दिया।
*आज के अपडेट्स….*
FIR में यह सामने आया है कि शनिवार रात अतीक-अशरफ पर हमले के दौरान एक शूटर लवलेश तिवारी को भी गोली लगी है। हमलावरों की फायरिंग में लवलेश घायल हुआ है।
घटना के बाद उमेश पाल के घर की सुरक्षा में PAC-RAF और पुलिस के करीब 100 जवान तैनात हैं। पत्नी जया पाल और मां शांति देवी को किसी से मिलने की इजाजत नहीं है।
अतीक-अशरफ का शव अभी अस्पताल में है। सूत्रों के मुताबिक, 5 डॉक्टरों की टीम दोनों का पोस्टमॉर्टम करेगी। परिवार या रिश्तेदारों में अभी कोई अस्पताल नहीं पहुंचा है।
यूपी STF ने महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार शाम छापा मारा है। भास्कर को सूत्रों ने बताया कि STF ने वेलकम होटल से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
*आज के 2 बयान..*.
1. आरोपी लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी बोले, ‘हमें जानकारी नहीं है और ना हमारा इससे कोई लेना-देना है। 5-6 दिन पहले आया था। उसका घर से कोई लेनादेना नहीं था। सालों से बोलचाल बंद है। थप्पड़ मारने के केस में जेल गया था, तब से बातचीत बंद है। नशा करता है। हमने उसे त्याग दिया है।’
2. दूसरे आरोपी सनी सिंह के भाई ने कहा, ‘उस पर पहले से केस दर्ज हैं अतीक-अशरफ को गोली मारने वालों में दूसरा शूटर सनी सिंह है। वह हमीरपुर का रहने वाला है। उसके भाई पिंटू सिंह ने ANI से बातचीत में बताया कि हम लोग 3 भाई थे, जिसमें से एक की मृत्यु हो गई। सनी के ऊपर पहले से भी मामले दर्ज हैं। वह कुछ नहीं करता था। हम उससे अलग रहते हैं। वह बचपन में ही घर छोड़कर भाग गया था।’

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-