पत्रकार दीपक कुमार सिंह चोलापुर
वाराणसी:आज दिनांक 15 दो 2019 चोलापुर थाना अंतर्गत ग्रामसभा नहिया में ट्रैक्टर और टेंपो आपस में टकराने से टेंपो में सवार आकांक्षा सोनकर पुत्री विनोद कुमार सोनकर उम्र 10 वर्ष ग्राम चोलापुर थाना चोलापुर निवासी बच्ची की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि उसमें सवार विनोद कुमार सोनकर स्वर्गी काशी सोनकर उम्र 36 वर्ष, मनसा सोनकर पत्नी विनोद कुमार सोनकर उम्र 34 वर्ष, अंश सोनकर पुत्र विनोद सोनकर उम्र 6 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल वाराणसी भेजा गया और मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए स्पीड ब्रेकर बनाने हेतु रोड को दोनों तरफ से जाम लगा दिया और मौके पर आए थाना अध्यक्ष चोलापुर के के द्वारा ग्रामीणों को समझाने बुझाने व जिलाधिकारी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तथा एसडीएम पिंडरा से स्पीड ब्रेकर बनवाने हेतु फोन पर वार्ता करने के बाद और उनके द्वारा आश्वस्त करने के बाद ग्रामीणों द्वारा जाम हटाया गया और ग्रामीणों द्वारा यह भी शिकायत किया गया कि इसके पूर्व में भी एप्लीकेशन एसडीएम पिंडा व जिलाधिकारी वाराणसी को दिया गया था इसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई सिर्फ आश्वासन ही मिला जिस को संज्ञान में लेते हुए थाना अध्यक्ष चोलापुर ने ग्रामीणों द्वारा एक एप्लीकेशन प्राप्त किया जो स्पीड ब्रेकर बनवाने के लिए दिया गया उन्होंने आश्वस्त किया कि कि जल्द ही स्पीड बेकर बना दिया जाएगा जिस पर आए दिन हो रही घटनाओं पर रोक लग सके /

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-