*ऐसा था अधिकतम मेरठ कनेक्शन*
अतीक की गुंडई प्रयागराज तो चरम पर थी लेकिन मेरठ से भी उसका बेहद करीबी कनेक्शन था। उसकी बहन आयशा नूरी की शादी मेरठ में हुई थी। इस वजह से उसका वहां पर खूब आना जाना था। हाल ही में अतीक और उसके बेटे की फोटो भी मेरठ के कई लोगों के साथ वायरल हुई है। जिस तरीके से फोटो में दिखाई दे रहा था उससे लग रहा था उनके बीच करीबी कनेक्शन है। अतीक और अशरफ की हत्या के बाद अब ऐसे लोगों के भी पसीने छूटे हुए हैं उधर उमेश पाल हत्याकांड के बाद न केवल अतीक का आतंक खत्म हुआ बल्कि अखलाक के परिवार पर भी संकट आ गया है। अखलाक की बेटी का निकाह अतीक के बेटे असद के साथ होना था असद की मौत को यह परिवार भुला भी नहीं पाया था कि अब अतीक की हत्या ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-