*स्कूटी सवार पेड़ से टकराए दो की मौत एक लहूलुहान*
*पोस्टमार्टम हाउस से शव पहुंचते ही सराय अकिल कस्बे में मचा कोहराम*
*करारी कौशाम्बी* करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा के पास बुधवार की रात्रि स्कूटी सवार तीन युवक पेड़ से टकरा गए हैं हादसा इतना तेज था कि स्कूटी सवार दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई है और तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है मामले की जानकारी कागजात के आधार पर उनके परिजनों को दी गई है हादसे की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन करारी थाने पहुंच गए हैं मृतक युवक सराय अकिल कस्बे के रहने वाले बताए जाते हैं बताया जाता है कि किसी तेज वाहन ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मारी है जिससे स्कूटी सवार पेड़ से टकरा गए है
घटनाक्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत सराय अकिल फकिराबाद निवासी प्रिंस केसरवानी उम्र 18 वर्ष पुत्र मनोज केसरवानी अपने साथी किसन वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी महेश नगर सराय अकिल और अस्मित रस्तोगी पुत्र लल्ली रस्तोगी निवासी सराय अकिल के साथ बुधवार को स्कूटी से करारी कस्बे की ओर गए थे बुधवार की देर रात स्कूटी सवार तीनों युवक वापस सराय अकिल जा रहे थे जैसे ही स्कूटी सवार तीनों युवक करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा चौराहा के समीप पहुंचे कि तेज रफ्तार ट्रक को बचाने के चक्कर में स्कूटी सवार पेड़ से टकरा गए हैं चर्चाओं पर जाएं तो ट्रक ने स्कूटी सवार को पीछे से टक्कर मार दी है टक्कर लगते ही स्कूटी सवार तीनों युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिर पड़े और तड़पने लगे घटनास्थल पर स्कूटी सवार प्रिंस केशरवानी एवं किसन वर्मा की तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई और अस्मित रस्तोगी गंभीर रूप से घायल है दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे हैं मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और मृतक दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है हादसे में घायल युवक को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है मृतक युवक के जेब में मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों को फोन से सूचना दी है हादसे की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन करारी थाना पहुंच गए हैं गुरुवार को पोस्टमार्टम से शव वापस सराय अकिल पहुंचते ही पूरे कस्बे में कोहराम मच गया है कस्बे की तमाम दुकानें लोगों ने बंद कर दी है अंतिम संस्कार के वक्त कस्बे के लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा है और अंतिम यात्रा में शामिल प्रत्येक व्यक्ति के आंखें अश्रुपूरित थी





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-