दिनांक-13.04.2023
हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त थाना करैली पुलिस द्वारा गिरफ्तार
विवरण गिरफ्तारी
थाना करैली पुलिस में पंजीकृत मु0अ0सं0 094/2023 धारा 302 भा0द0सं0 में वांछित अभियुक्त राकेश पासी पुत्र शंकरलाल नि0 ग्राम पुरखास थाना सरायअकिल जनपद कौशाम्बी उम्र करीब 47 वर्ष को थाना करैली पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर असगरी तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
राकेश पासी पुत्र शंकरलाल नि0 ग्राम पुरखास थाना सराय अकिल, जनपद कौशाम्बी, उम्र करीब 47 वर्ष
घटना का संक्षिप्त विवरण
जगदीश साकेत पुत्र स्व0 गैबी साकेत निवासी- सर्रा पोस्ट – काकंर थाना गढ़ जनपद रीवा मध्य प्रदेश की पत्नी अनीता साकेत (मृतका) नि0 सर्रा थाना गढ जनपद रीवा म0प्र0 अपने परिवार व बच्चो को छोङकर थाना करैली बेनीगंज क्षेत्र में राकेश पासी पुत्र शंकर लाल पासी निवासी पुर खास थाना सराय अकिल कौशाम्बी के साथ विगत 05 वर्षो से रह रही थी और मजदूरी का काम करती थी। राकेश पासी जो लेवर का ठेकेदार है। दिनांक 07.04.2023 को राकेश पासी पड़ोसियों को जगाकर बताया कि अनीता को दिल का दौरा पड़ा है । पड़ोसियों की मदद से उसे नजदीक के अस्पताल के0डी0 मेमोरियल में ले गया औऱ वहाँ से एसआरएन ले गया जहाँ पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीता साकेत के शव को एम्बूलेन्स में रखवाकर उसके घऱ रीवा म0प्र0 भेजवा दिया। घरवालो को शव की स्थित को देखते हुये शक हुआ कि अनीता साकेत की हत्या हुई है। दिनांक 08.04.2023 को अनीता के घर वाले अनीता के शव को लेकर थाना करैली आ गये। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम मे शरीर पर चोट के निशान पाये गये । मृतका अनीता साकेत के पति जगदीश उपरोक्त की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 11.04.2023 को राकेश पासी उपरोक्त के विरूद्ध थाना करैली में धारा 302 भा0द0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना से यह पुष्टि हुई कि अभियुक्त राकेश पासी किसी दूसरी महिला से बातचीत करता था जिस कारण राकेश पासी व अनीता साकेत मे झगङा होता था। इसी कारण राकेश पासी ने अनीता साकेत को अपने रास्ते से हटाने के लिये दिनांक 07.04.2023 की रात्रि को झगङा होने के कारण उसका सिर दीवाल पर मार दिया जिससे वह बेहोश हो गयी और उसकी साड़ी से छत मे लगे ऐंगल से गले मे फन्दा बनाकर खींच दिया जिससे अनीता की मृत्यु हो गयी थी।
अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 094/2023 धारा 302 भा0द0सं0 थाना करैली, कमिश्नरेट प्रयागराज ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव थाना करैली, का0 रामकरन, का0 पंकज कुमार थाना करैली, कमिश्नरेट प्रयागराज।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-