*दिनांक 13.04.2023*
*थाना बारा पुलिस द्वारा हत्या करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से आलाकत्ल 01 गड़ासा बरामद*
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
आज दिनांक 12/13.04.2023 की रात्रि 01.00 बजे थाना बारा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम असरवई के राम सिंह यादव उर्फ भोंदू पुत्र स्व0 रामफल यादव द्वारा अपने पिता रामफल यादव पुत्र स्व0 वंशगोपाल यादव उम्र 70 वर्ष को घर के बरामदे में सोते समय गड़ासे से सिर और आँख में कई वार कर हत्या कर दी व पास मे सो रही माँ चंद्रवती देवी पत्नी स्व0 रामफल यादव द्वारा रोकने पर उसको भी जान से मारने की नियत से गड़ासे से वार करके घायल कर दिया। चिल्लाने पर छोटे भाई अमर सिंह यादव पुत्र रामफल यादव के आने पर हत्यारा भाग गया। मौके पर रामफल यादव की मृत्यु हो गयी। जिसके संबंध में थाना बारा में मु0अ0सं0 49/2023 धारा 302/307 भा0द0सं0 पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तारीः-*
थाना बारा में पंजीकृत मु0अ0सं0 49/2023 धारा 302/307 भा0द0सं0 में वांछित अभियुक्त राम सिंह यादव उर्फ भोंदू पुत्र रामफल यादव निवासी ग्राम बड़ी असरवई थाना बारा प्रयागराज को थाना बारा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 13.04.2023 को थाना बारा क्षेत्रान्तर्गत जियाराम का पुरवा जाने वाले रास्ते पर स्थित मरघटा तालाब के किनारे से
गिरफ्तार किया गया। कब्जे से घटना में प्रयुक्त गड़ासा बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*विवरण पूछताछ*-
अभियुक्त राम सिंह यादव उर्फ भोंदू से पूछताछ करने पर बताया कि पत्नी से झगड़ा हो जाने पर मेरे पिता जी कभी मेरा पक्ष नही लेते थे और पत्नी को मायके भेज दिया करते थे। मेरी बातो को कभी नही सुनते थे और न ही मुझे मानते जानते थे पत्नी काफी दिनों बाद मायके से आयी थी उससे मेरा झगड़ा हुआ तब पिता जी ने मुझे भला बुरा कहते हुए मेरी पत्नी को मायके भेज दिया। इसी कारण मै क्रोध मे था और मै उनसे नफरत करने लगा था। रात्रि में जब मै घर वापस पहुँचा तो पिता जी बरामदे मे सोये हुए थे । मुझे उनको देखकर क्रोध आ गया। चारा काटने वाले गंडासा जो वही बरामदे मे रखा था। उसी से मैने पिता जी की गर्दन पर माथे पर, सिर पर जोर- जोर से प्रहार कर दिया जिससे वह लहू लुहान होकर तड़पने लगे। माँ जग गई । चिल्लाते हुए उसने मुझे पकड़ना चाहा तो मैने उसे भी जान से मारना चाहा लेकिन उसने अपना हाथ लगा लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
राम सिंह यादव उर्फ भोंदू पुत्र रामफल यादव निवासी ग्राम बड़ी असरवई, थाना बारा, प्रयागराज, उम्र 38 वर्ष
*अभियोग का विवरणः*
मु0अ0सं0 49/2023 धारा 302/307 भा0द0सं0 थाना बारा, कमिश्नरेट प्रयागराज।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार वर्मा, निरीक्षक राजेश कुमार सचान, उ0नि0 कौशलेन्द्र,का0 वीरेश कुमार, का0 राजन यादव थाना बारा, कमिश्नरेट प्रयागराज।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-