April 26, 2026

एक ही कमरें में सगे भाई बहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-

Spread the love

एक ही कमरें में सगे भाई बहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

जौनपुर।जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में सगे भाई और बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।किसी को विश्वास ही नही हो रहा है कि रक्षा बंधन पर्व पर राखी बांधने के बाद भाई से रक्षा की कसम दिलाने व भाई की उम्र लम्बी होने की दुवा करने वाले बहन ने भाई के साथ क्यो मौत को गले लगायी। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।

 

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार शाम सगे भाई बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव उनके घर के एक कमरे में पंखे के सहारे एक ही साड़ी से बने फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतक युवक एक दुर्घटना का शिकार होने के चलते अपाहिज हो गया था। वहीं मृतक बहन ही उसकी देखभाल करती थी। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक सिधाईं गांव निवासी राजकुमार राजभर उर्फ दरोगा लाल का सबसे छोटा बेटा राज कपूर तीन साल पहले एक दुर्घटना के चलते अपाहिज हो गया था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार शाम वो कमरे में अपनी छोटी बहन पुष्पा के साथ मौजूद था। काफी देर तक कुछ हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को आशंका हुई। परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि राज कपूर और पुष्पा पंखे के सहारे एक ही साड़ी से बनाए फंदे में लटके हुए थे।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन दोनों को उतार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक राज कपूर पहले दर्जी का काम करता था। वह खाड़ी देश में भी काम कर चुका था। तीन साल पहले एक दुर्घटना में उसके दोनों पैर खराब हो गए। तब से वो घर पर ही रहता था। राज कपूर शादीशुदा था। परिवार में उसकी पत्नी रेनू और चार साल का बेटा प्रियांशू है। लेकिन उसकी देखभाल और नित्य क्रिया की जिम्मेदारी छोटी बहन पुष्पा ही देखती थी। मंगलवार को सुबह ही राज कपूर की पत्नी किसी कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली के लिए निकली थी। राजकपूर चार भाइयों में सबसे छोटा और बहन पुष्पा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। वो नगर के राजकीय महिला महाविद्यालय से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई भी कर रही थी । पिता दरोगा लाल कानपुर में कपड़े के कारखाने में काम करते है।