April 21, 2026

थानाक्षेत्र के चंदापुर उदयपुर पुलिस चौकी अंतर्गत उदयपुर में नकली ट्रैवेल एजेंसी खोलकर लोगों के साथ के जालसाजी का मामला सामने आया-

Spread the love

वाराणसी/चोलापुर

 

थानाक्षेत्र के चंदापुर उदयपुर पुलिस चौकी अंतर्गत उदयपुर में नकली ट्रैवेल एजेंसी खोलकर लोगों के साथ के जालसाजी का मामला सामने आया है। बिहार के युवकों का आरोप है कि उदयपुर नहर पर शिव शक्ति ट्रेवल्स नाम की एक एजेंसी एक महीने पहले खोली गई थी। युवकों का आरोप हैं की इसी गांव का निवासी एक युवक के कहने पर इन युवकों ने वीजा पासपोर्ट बनवाने व विदेश में नौकरी के नाम पर इस फ्राड एजेंसी को 60 हजार प्रति युवक दिया। इस प्रकार लाखों रुपए लेकर कंपनी मालिक फरार हो गया अब उसका मोबाइल बंद बता रहा है। सभी युवक चौकी पर बैठ पुलिस से कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। वहीं चौकी प्रभारी विपिन पांडे ने बताया कि बिहार (चंपारण)जिले के निवासी युवक बिहार से ऑनलाइन बुकिंग कराये थे,यहां ऐसी किसी प्रकार की एजेंसी नहीं बताई जा रही है इस गांव का कोई युवक इस में शामिल नहीं था