*वाराणसी (सू.वि.)दि:11-04-2023*
*निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी -जिलाधिकारी*
*नामांकन कार्मिक समय और निर्वाचन नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम नगर निकाय चुनाव के अन्तर्गत आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन नगर निगम के ज़ोनल कार्यालयों का निरीक्षण करने निकले।
नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी सबसे आदमपुर ज़ोनल कार्यालय पहुंचे और नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया तो मोके पर कई कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। जिसे गम्भीरता से लेते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि जो अधिकारी और कर्मचारी आज अनुपस्थित पाये गये हैं उनके खिलाफ एफआईआर कराते हुए उनका एक दिन का वेतन रोक दिया जाये।
आदमपुर जोनल कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया और जोनल अधिकारी को सभी कैमरे के सामने वाल क्लाक लगाने का निर्देश दिया
दशाश्वमेध ज़ोनल कार्यालय पहुंच कर आर.ओ. व ए.आर.ओ. की उपस्थिति की जांच की तो वहां भी कई लोग अनुपस्थित पाए गए जिनका एक दिन का वेतन काटने और उनके खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया।
नामांकन स्थल के अन्दर अनधिकृत लोगों के प्रवेश को कड़ाई से रोकने और किसी प्रकार की असुविधा पैदा न करने की चेतावनी भी दी।
इसके पश्चात् वरुणापार ज़ोनल कार्यालय पहुंचे तो वहां कार्यालय के अन्दर भीड़ देख कर भड़के और खड़े वाहनों को हटाने का निर्देश दिया।
उन्होंने भेलूपुर जोनल कार्यालय का भी निरीक्षण किया तथा प्रत्येक नामांकन कक्ष में जाने के लिए अलग अलग रास्ता बैरिकेडिंग करके बनाने का निर्देश दिया।





More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ