*प्रेस-नोट*
*जनपद भदोही*
दिनांक 11.04.2023
*◆गैंगस्टर/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान*
*◆15 हजार रुपये पुरस्कार घोषित/गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे*
*◆थाना भदोही व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम को मिली कामयाबी*
*◆विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे गैंगस्टर अभियुक्त को भदोही पुलिस ने जनपद बस्ती से धर दबोचा*
*◆अवैध शराब तस्करी करने वाले गिरोह का है शातिर सदस्य*
*◆पूर्व में जनपदीय पुलिस द्वारा गिरोह को ट्रक सहित 3265 लीटर अवैध शराब व 30 खाली लोहे का ड्रम कीमती करीब 20 लाख के साथ गिरफ्तार कर भेजा गया था जेल*
कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत डॉ0 अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में भदोही पुलिस द्वारा शातिर/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। गैंगस्टर/वांछित/पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भदोही व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास कर थाना भदोही पर पंजीकृत मु0अ0सं0-16/2022 धारा-3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट के अभियोग में वांछित/विगत 01 वर्ष से फरार चल रहे *15 हजार रुपये पुरस्कार घोषित* अभियुक्त बलराम पुत्र जयराम निवासी बिजासन थाना बड़वानी जनपद इंदौर (मध्य प्रदेश) को जनपद बस्ती से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तारशुदा गैंगस्टर अभियुक्त अवैध शराब तस्करी करने वाले गिरोह का शातिर सदस्य है। पूर्व में जनपदीय पुलिस द्वारा गिरोह को ट्रक सहित 3265 लीटर अवैध शराब व 30 खाली लोहे का ड्रम कीमती करीब 20 लाख के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
*गिरफ्तारशुदा पुरस्कार घोषित अभियुक्त का नाम पता-*
बलराम पुत्र जयराम निवासी बिजासन थाना बड़वानी जनपद इंदौर (मध्य प्रदेश) उम्र करीब 20 वर्ष
*गिरफ्तारी का स्थान*
हरइया बाजार, थाना हरइया, जनपद बस्ती
*पुरस्कार घोषित गैंगस्टर अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0- 283/2020 धारा-60/63 आबकारी अधिनियम थाना सुरियावां जनपद भदोही
2.मु0अ0सं0-16/2022 धारा-3(1) गैंगस्टर एक्ट थाना व जनपद भदोही
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
उ0नि0 महेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रजपुरा थाना भदोही, उ0नि0 शिवनाथ सिंह, थाना भदोही व का0 दीपक कुमार, क्राइम ब्रांच भदोही

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-