वाराणसी/दिनाक 09 अप्रैल 2023 (सू0वि0)
*पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि0 वाराणसी हेतु जनसुनवाई 10 अप्रैल को*
*सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ता, जनसामान्य तथा अन्य स्टेक होल्डर्स उक्त जनसुनवाई में सादर आमंत्रित हैं*
वाराणसी। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि0 के वित्तीय वर्ष 2021-2022 के टू-अप याचिका, वित्तीय वर्ष 2022-23 के वार्षिक परफॉरमेन्स रिव्यु याचिका तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 के सकल राजस्व आवश्यकता / टैरिफ याचिका पर जनसुनवाई दिनांक 10.04.2023 (सोमवार) को पूर्वान्ह 11:30 बजे आयुक्त सभागार वाराणसी में माननीय उ०प्र० विद्युत नियामक आयोग द्वारा किया जाना निर्धारित है।
सभी सम्मानित विद्युत उपभोक्ता, जनसामान्य तथा अन्य स्टेक होल्डर्स उक्त जनसुनवाई में सादर आमंत्रित हैं। जनसुनवाई से संबंधित पब्लिक नोटिस तथा अन्य विवरण माननीय उ०प्र० विद्युत नियामक आयोग की वेबसाइट www.uperc.org तथा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि0 की वेबसाइट www.puwnl.up.nic. पर भी उपलब्ध है।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ