May 28, 2026

आवारा कुत्तों के भय से परेशान दरियाबाद की जनता-

Spread the love

*आवारा कुत्तों के भय से परेशान दरियाबाद की जनता*

 

प्रयागराज दरियाबाद क्षेत्र में दिन पर दिन आवारा कुत्तों की बढ़ोतरी हो रही है क्षेत्र की कोई भी गली से निकलने पर यह कुत्ते दोपहिया वाहन वालों को दौड़ा लेते हैं जिसकी चपेट में आकर रोज कोई ना कोई घायल हो रहा है आज से बच्चों के स्कूल खुल गए हैं सुबह स्कूली बच्चे स्कूल जाते समय कुत्तों की डर से स्कूल जाने में कतरा रहे थे कुत्तों की डर की वजह से सुबह के समय टहलने वाले लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं इसी प्रकार आर्मी स्कूल के पीटीआई अपने परिवार के साथ सुबह सुबह कहीं जा रहे थे दरियाबाद पीपल चौराहे के पास कुत्तों ने हमला कर दिया जिससे वह परिवार सहित बाइक से नीचे गिर गए रह चलते लोगों ने भागकर उनको उठाया दिन पर दिन आवारा कुत्ते मुसीबत बनते जा रहे नगर निगम सो रहा है हर गली कूचे सड़क पर आवारा कुत्तों का आतंक है नगर निगम कृपया इस पर ध्यान दे