April 16, 2026

अतीक की बहन के घर रची गई थी उमेश पाल की हत्‍या की साजिश-

Spread the love

अतीक की बहन के घर रची गई थी उमेश पाल की हत्‍या की साजिश, बहनोई पर थी फंड जुटाने की जिम्‍मेदारीl FTR

 

उमेश पाल की हत्या की साजिश माफिया अतीक अहमद के बहनोई अखलाक के घर रची गई थी। फंड जुटाने का काम अखलाक को ही दिया गया था। उसी ने अतीक के कई करीबियों से रकम जुटायी और उसे प्रयागराज में अतीक की पत्नी शाइस्ता तक पहुंचाया। शाइस्ता को ही शूटरों और अन्य मददगारों तक रकम पहुंचाने की जिम्‍मेदारी दी गई थी।

अखलाक की मौजूदगी में सब कुछ तय हुआ था कि हत्या में कौन कैसे गोली बरसायेगा, कौन कहां भागेगा…।

इस दौरान ही असद ने अपनी मां शाइस्ता से कहा था कि शूटरों को सिर्फ यह बताना है कि उमेश की हत्या करनी है…।

बाकी पूरा आपरेशन अपने कुनबे के हाथ ही रहेगा।

अतीक ने जेल से यह फरमान भेजा था कि गुड्डू मुस्लिम हर कदम पर साथ रहेगा।

गुड्डू मुस्लिम के बताये शूटरों का ही इस्तेमाल किया जाये। यह सारी जानकारी अतीक के बहनोई अखलाक और नौकर शाहरुख के गिरफ्तार होने के बाद हुई पूछताछ में सामने आयी है। अतीक के दो और करीबी रिश्तेदार भी जल्दी ही पुलिस की कार्रवाई की जद में आने वाले हैं। इनका नाम विवेचना में बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी गई है।

 

एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि उमेश पाल की गवाही के बाद अतीक को सजा मिलना तय था…यह बात अतीक अच्छी तरह से जान गया था। इसी वजह से उसने उमेश पाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। साजिश लीक न हो जाये, इसके लिए दूसरे पर उसने विश्वास नहीं किया। FTR