दिनांक 04.04.2023
थाना शंकरगढ़ पुलिस द्वारा 03 चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 डीजे एम्पलीफायर मशीनस, 01 लोहे का रॉड आला नकब, 04 नाजायज देशी बम बरामद*
थाना शंकरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 03.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर थाना शंकरगढ़ क्षेत्रान्तर्गत के एनटीपीसी पुलिया के पास से 03 शातिर चोर 1. विजय पटेल उर्फ छोटू पुत्र बालकरन पटेल निवासी लेवदा महावीरन थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज 2. अर्जुन भारतीया पुत्र रामबाबू भारतीया निवासी ग्राम पवरी थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज 3. पंकज उर्फ पप्पू पुत्र नचकऊ पटेल निवासी मनकवार थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। कब्जे से 02 डीजे एम्पलीफायर मशीन, घटना में प्रयुक्त आला नकब 01 लोहे की रॉड , 01 मोटर साइकिल सम्बन्धित मु0अ0सं 077/2023 धारा 457/380/411 भा0दं0स0 थाना शंकरगढ़ तथा 04 नाजायज देशी बम बरामद किया गया। अवैध बम की बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शंकरगढ़ में मु0अ0सं0-78/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. विजय पटेल उर्फ छोटू पुत्र बालकरन पटेल निवासी लेवदा महावीरन, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज
2. अर्जुन भारतीया पुत्र रामबाबू भारतीया निवासी ग्राम पवरी, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज
3. पंकज उर्फ पप्पू पुत्र नचकऊ पटेल निवासी मनकवार, थाना घूरपुर, जनपद प्रयागराज
*अभियोग का विवरण*
1. मु0अ0सं0 77/2023 धारा 457/380/411 भा0द0सं0 थाना शंकरगढ़, कमिश्नरेट प्रयागराज
2. मु0अ0सं0 78/2023 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना शंकरगढ़, कमिश्नरेट प्रयागराज
*बरामदगी का विवरण*
1. 02 डीजे एम्पलीफायर मशीन
2. घटना में प्रयुक्त आला नकब 01 लोहे की रॉड
3. घटना में प्रयुक्त 01 मोटर साइकिल न0 UP70DX6439
4. 04 नाजायज देशी बम
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
उ0नि0 प्रवेश कुमार यादव, उ0नि0 ऋतुराज सिंह, उ0नि0प्र0 अश्विनी कुमार वर्मा, का0 सुखवीर सिंह, का0 दीप कुमार थाना शंकरगढ़, कमिश्नरेट प्रयागराज





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-