*भाजपा विधायक के अपमान से क्षुब्ध पूर्व ब्लाक प्रमुख नदी में कूदा, लोगों ने बचाया*
महेवागंज (लखीमपुर-खीरी)। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ईसानगर और भाजपा अनुसूचित जाति जन मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम गौतम ने धौरहरा से भाजपा विधायक विनोद शंकर अवस्थी और एक लेखपाल पर धमकाने का आरोप लगाते हुए शारदा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि उस वक्त मछुआरों की नजर उन पर पड़ी और उन्हें आनन फानन नदी से बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया, डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है। अस्पताल में प्रेम गौतम ने मीडिया को बताया कि विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने लेखपाल राजेंद्र अवस्थी और 20 लोगों के सामने जातिसूचक अपशब्द कहकर उन्हे अपमानित किया। उधर विधायक का कहना है कि उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-