वाराणसी/दिनाक 31 मार्च, 2023 (सू0वि0)
*टाउनहाल भूमिगत पार्किंग में पर्याप्त संख्या में दो पहिया वाहनों को खड़ी किये जाने की सुविधा उपलब्ध है*
वाराणसी। अपर नगर आयुक्त नगर निगम ने बताया कि टाउनहाल भूमिगत पार्किंग में पर्याप्त संख्या में दो पहिया वाहनों को खड़ी किये जाने की सुविधा उपलब्ध है तथा मंडी व्यापारियों समेत अन्यजन हेतु मासिक पास की व्यवस्था है, जिससे पार्किंग स्थित कार्यालय से उपलब्ध किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि सप्तसागर मंडी में मंडी गलियों में किया जाय आर०सी०सी० की ढलईया के सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता द्वारा बताया गया है कि सप्तसागर मंडी में पत्थर का चौका लगा है। क्षतिग्रस्त भाग एवं स्थल का माप कराया जा रहा है। आगणन तैयार कर स्वीकृति उपरान्त निविदा आदि पूर्ण करते हुये मरम्मत की कार्यवाही पूर्ण करायी जायेगी। मंडी में बनाये जा रहे शौचालय के सम्बन्ध में मुख्य अभियन्ता की आख्यानुसार सप्तसागर में शौचालय हेतु उपयुक्त जगह नही है एवं नजदीक कबीरचौरा हास्पिटल, मैदागिन, बुलानाला आदि स्थानों पर सामुदायिक/सार्वजनिक शौचालय उपलब्ध हैं।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ