वाराणसी/दिनाक 31 मार्च, 2023 (सू0वि0)
*नगर निगम द्वारा घर-घर से निकलने वाले कूड़े का चार माध्यमों से उठान किया जा रहा है*
वाराणसी। अपर नगर आयुक्त नगर निगम ने बताया कि नगर निगम द्वारा घर-घर से निकलने वाले कूड़े के पृथक्कीकरण हेतु कार्ययोजना के अन्तर्गत कार्यवाही की जा रही है, जिसके अन्तर्गत चार माध्यमों से कूड़े का उठान किया जा रहा है।जिसमें गीला कूड़ा, सूखा कूड़ा, खतरनाक अपशिष्ट तथा डोमेस्टिक हजार्डस है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय वाराणसी नगर में लगभग 25 प्रतिशत सभी घरों में लागू किये जाने हेतु नगर निगम द्वारा नियमित रूप से नगर निगम क्षेत्र में जनजागरूकता फैलाने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे है, इसमें जनसहयोग के माध्यम से भी कार्यवाही की जा रही है। उक्त के अतिरिक्त नगर निगम द्वारा अपने सफाई निरीक्षकों एवं कर्मचारियों को भी नियमित कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है तथा इसका अनुपालन न करने वालों के विरूद्ध जुर्माने का भी प्राविधान किया गया है।




More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ