May 7, 2026

लम्बित भुगतान हेतु मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को मांग पत्र प्रेषित किया गया-

Spread the love

वाराणसी/दिनाक 31 मार्च, 2023 (सू0वि0)

 

*लम्बित भुगतान हेतु मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को मांग पत्र प्रेषित किया गया*

 

वाराणसी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सर सुन्दर लाल चिकित्सालय, बी०एच०यू० द्वारा फर्म के लम्बित भुगतान हेतु मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को मांग पत्र प्रेषित किया गया है। चिकित्सालय के एम०सी०एच० विंग स्थित ऑब्स्ट्रटिक्स एवं

गायनिक विभाग द्वारा संचालित जननी सुरक्षा योजना/जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलने वाली सुविधायें जैसे-निःशुल्क भर्ती, निःशुल्क जांच, निःशुल्क ऑपरेशन एवं निःशुल्क भोजन पूर्व की भांति संचालित है।

उन्होंने यह भी बताया कि जे०एस०एस०के० (संस्थागत प्रसव) कार्यक्रम में औषधि एवं जांच मद में एन०एच०एम० राज्य मुख्यालय से कोई भी बजट आवंटित नहीं है। इस मद में बी०एच०यू० को कोई भी भुगतान देय नहीं हैं।