मेरठ – गैंगस्टर एक्ट में नामजद पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की 22 करोड़ की संपत्ति अब तक जब्त की जा चुकी है। जल्द ही चिह्नित की गई अन्य संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। इन संपत्तियों से जुड़ी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।बताया गया कि पूर्व मंत्री व मीट माफिया हाजी याकूब कुरैशी की कुल 31.70 करोड़ की संपत्ति जब्तीकरण के लिए चिह्नित की गई है।याकूब के अभी कई भवन और खेत की कुर्की नहीं हो पाई है। इनकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है। इसी तरह लग्जरी वाहन भी चिह्नित किए गए हैं। उन्हें भी जब्त किया जाना है।एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह को जल्द ही जब्तीकरण की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।एसपी देहात आईपीएस अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बची हुई संपत्ति जल्द कुर्क की जाएगी।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-