June 4, 2026

श्री नामदेव युवा मंडल पालघर जिला का द्वितीय स्नेह- सम्मेलन धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया – विजय परमार 

Spread the love

श्री नामदेव युवा मंडल पालघर जिला का द्वितीय स्नेह- सम्मेलन धूमधाम ओर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया – विजय परमार

26 मार्च 2023 रविवार को श्री नामदेव युवा मंडल पालघर का वार्षिक सालाना कार्यक्रम नालासोपारा “आई माता वडेर “में बड़े ही धूमधाम ओर हर्षोउल्लास से मनाया गया, उसमे लगभग पालघर जिला के सभी समाज बंधुओं की उपस्थिति रही।

सर्वप्रथम श्री गणपती वंदना के साथ भगवान गणपती जी श्री विट्ठल भगवान,श्री नामदेवजी महाराज को दीपप्रज्वलन कर पुष्पहार पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत की ।

फिर श्री विट्ठल महिला मंडल द्वारा बहुत ही सुंदर भगवान के प्रति भजन की प्रस्तुति हुई । फिर अलग अलग भगवान के प्रति अपनी सदभावना पूवर्क बोलिया बोली गई जिसमें समाज बंधुओं ने बड़े ही जोर शोर से भाग लिया बोलिया बढ़ चढ़ कर पूर्ण हुई इसमे श्री विट्ठल महिला मंडल का भी सहयोग रहा ।

वरिष्ठ समाज सेवी, धेवरचंदजी परिहार, मदनजी परिहार ,मदनजी चौहान खोड़,रूपचंदजी, गोविंदजी, कांतिलाल जी परिहार एवं बाबूलाल जी मांगीलाल जी भाटी सभी के मार्गदर्शन ओर उनके अनुभवो से समाज के प्रगति की भविष्य की रुपरेखा तैयार की गई।

साथ ही साथ श्री नामदेव युवा मंडल पालघर के कमिटि कार्यकर्ता का भी बहुत बहुत सादुवाद उनके अथक प्रयास ओर मेहनत से इस कार्यक्रम को सफल बनाया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए

श्री नामदेव युवा मंडल का अभी एक ही मकसद है अपना मंच, अपना कार्यक्रम, अपनी जमीन पर हो, इसके लिए भी भामाशाहो ने अच्छा सहयोग भी दिया, ओर आगे के कार्यक्रम के लिए अच्छा सहयोग देने का विश्वास के आश्वासन भी दिया है।

समाज को कैसे आगे बढ़ाये उस बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई

सभी समाज बंधु ओर श्री नामदेव युवा मंडल विश्वास से आशा करते है कि आगे भी वरिष्ठ युवा और कमिटि कार्य कार्यकर्ताओं का ऐसे ही सहयोग और साथ मिलता रहेगा। ओर अंतिम में सभी समाज बंधुओं द्वारा महाआरती कर सभी समाज बंधु ने महाप्रसाद ग्रहण कर इस कार्यक्रम का समापन किया । श्री विट्ठल महिला मंडल द्वारा अभियान चलाया गया कि कोई भी अपनी थाली में महाप्रसाद भोजन झूठा न छोड़े ओर महिला कार्यकर्ता इस इस पर नजर बनाए हुए थे और इस आयोजन का भी सफल परिणाम मिला ।