हजार का इनामिया अन्तर्राज्यीय कुख्यात शूटर को एसटीएफ ने धर दबोचा।
वाराणसी – काफी दिनों से फरार, पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचनायें वाराणसी एसटीएफ को प्राप्त हो रहीं थी। इसी क्रम में वाराणसी एसटीएफ इकाई को बड़ी सफलता प्राप्त हुई। तेरह सालों से फरार 50 हजार का इनामिया अन्तर्राज्यीय कुख्यात शूटर राजू अंसारी उर्फ आफताब को एसटीएफ निरीक्षक पुनीत परिहार के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैण्ड के पास थाना बडहलगंज, जनपद गोरखपुर से धर दबोचा। एसटीएफ की पूछताछ में अभियुक्त नेे बताया कि राजू अंसारी उर्फ आफताब लुधियाना (पंजाब) में सिलाई का काम करता था। वहाॅं पर काम के दौरान इसकी मुलाकात राजू से हुई। राजू की बहन की शादी में ये सभी गोरखपुर आये थे। जहाॅं दीपक मिश्रा से इनकी मुलाकात हुई। इसके बाद इन लोगों का संपर्क कुख्यात अपराधी बृजेश यादव से हुई। यह सभी बृजेश यादव के गैंग से जुड गये। बृजेश यादव ने इन्हें, पैसा, गाडी और असलहा उपलब्ध कराया था। वर्ष 2006 में पुरानी रंजिश के कारण बृजेश यादव के गांव बैदौली के रहने वाले मारकण्डेय सिंह पर राजू उर्फ आफताब ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्राण घातक हमला किया था, जिसमें मारकण्डेय सिंह बाल-बाल बच गये। इसमें राजू अंसारी उर्फ आफताब गिरफ्तार होकर जेल चला गया। जेल से लगभग 3 माह बाद छूटने के बाद पुनः अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड हत्या, लूट आदि की घटनाओं को अंजाम देने लगा। 2010 में इसके द्वारा अमृतसर (पंजाब) के सर्राफा व्यापारी जसवीर सिंह को बडहलगंज में गोली मारकर लगभग साढे पाॅंच लाख रूपये के सोने-चाॅंदी के आभूषण की लूट की गयी। वही गोरखपुर के थाना चिलुआताल क्षेत्रान्तर्गत पंकज कुमार के सिर में गोली मारकर लाइसेंसी पिस्टल और 2 लाख रूपये की लूट की गयी। गोरखपुर के थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत आकाश दत्त पाण्डेय को गोली मारकर पैसा व मोबाइल फोन लूट लिया गया था। इसी दौरान इसके गैंग का शातिर अपराधी रणविजय यादव जो जेल में बन्द था। इसे पेशी के दौरान छुडाने की योजना इसने अपने साथियों के साथ बनाया और योजना के तहत रणविजय यादव को पेशी के लिये ले जाते समय इसने अपने साथियों के साथ मिलकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर रणविजय यादव को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा कर भगा ले गया। इस हमले में पेशी ड्यटी में लगे आरक्षी मैनेजर सिंह की मौत हो गयी थी। इस प्रकार इसने गोरखपुर में ताबडतोड घटनाओं के अंजाम देकर सनसनी फैला दिया था और वर्ष 2010 से ही फरार चल रहा था। इस पर गोरखपुर के कई थानों पर आपराधिक मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।
राजू अंसारी उर्फ आफताब के पास से एसटीएफ ने मौके से 1 फोन, 110 रूपया नगद, 1031 नेपाली रूपया बरामद किए। उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त राजू अंसार उर्फ आफताब को थाना बडहलगंज जनपद गोरखपुर में दाखिल किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा किया जा रहा है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-