वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के पहड़िया मण्डी के पीछे स्थित दौलतपुर रमरेपुर इलाके में बुधवार की शाम साले ने अपने जीजा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। साला मृत्युंजय सिंह एवं उसका साथी मौके से फरार हो गये। घटनास्थल पर सीओ कैंट व फॉरेंसिक टीम के साथ पहुचे। पिता लाल बहादुर सिंह ने साले मृत्युंजय सिंह,साली शिल्पी व उसके एक नामजद दोस्त चिंटू के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
मऊ जिले के जयसिंहपुर सरायलखनसी के रहने वाले लालबहादुर सिंह के बेटे चंदन सिंह दौलतपुर रमरेपुर में दो साल से रहकर पड़ाव स्थित अपोलो टायर की एजेंसी में नौकरी कर रहे थे। उनकी शादी वर्ष 2014 में मऊ के मधुबन निवासिनी प्रिया सिंह के साथ हुई थी। इधर कुछ दिनों से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। विदाई कराने के लिए साला मृत्युंजय सिंह अपने दो दोस्तों के साथ कार से पहुंचा। जिस वक्त सभी पहुंचे उस समय चंदन पड़ाव स्थित टायर एजेंसी में थे।फोन कर उन्हें घर बुलाया गया। बातचीत के दौरान विवाद हुआ। इसी बीच मृत्युंजय ने गोली चला दी जो चंदन को लगी। गोली मारने के बाद सभी कार से फरार हो गये।चंदन सिंह को बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह ने बताया कि गोली चंदन के सिर में लगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद कर लिया है। हालांकि पुलिस ने पिस्टल बरामद होने के बात की पुष्टि नहीं की है।
सभी फरार लोगो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। चंदन चार बहनों में इकलौते भाई थे।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-