अतीक गैंग की दोबारा तैयार होगी लिस्टl
नए सूची में शाइस्ता-असद के साथ आबिद प्रधान और कुछ सफेदपोश भी शामिल
प्रयागराज।
उमेश_पाल हत्याकांड के बाद जहां पुलिस अतीक अहमद के गैंग आईएस -227 मेंबर्स और शूटर्स की तलाश कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ वारदात के महज़ 15 दिन पहले अतीक का दाहिना हाथ कहे जाने वाले आबिद प्रधान का नाम लिस्ट से गायब है।
इधर, उमेश पाल शूटआउट में शाइस्ता परवीन के साजिश में शामिल होने और उसके बेटे असद के गोली चलाने के बाद दोनों का नाम अतीक गैंग में शामिल करने की तैयारी है। पुलिस इस सूची को दोबारा अपडेट करने का फैसला किया है।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर आकाश कुलहरी का कहना है कि लिस्ट अपडेशन होता रहता है। कुछ लोग जब गैंग के खिलाफ काम करने लगते हैं तो वह अपराधियों की लिस्ट में तो होते हैं पर उनका नाम गैंग से बाहर हो जाता है। आबिद का नाम कैसे बाहर हुआ इसकी जांच कराएंगे। अतीक अहमद का गैंग चार्ट एक बार फिर से नए सिरे से बनाने की तैयारी है।
उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने और शूटर्स के साथ शाइस्ता परवीन की बैठकों में शामिल होने उनके साथ संबंध उजागर होने के बाद अतीक अहमद की बेगम शाइस्ता परवीन को भी अतीक के गैंग में बतौर मेंबर शामिल किया जाएगा।इसके अलावा उमेश पाल मर्डर केस को लीड करने वाला अतीक अहमद का बेटा आबिद जिनमें से कुछ सफेदपोश भी शामिल हैं।

More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-