April 20, 2026

अदलहाट थाना क्षेत्र के खिरौड़ी गांव में आज सुबह कमरे में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला-

Spread the love

*मिर्जापुरःअदलहाट थाना क्षेत्र के खिरौड़ी गांव में आज सुबह कमरे में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है ।आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।*

जानकारी के अनुसार गुलाब शंकर यादव पुत्र स्वर्गीय फागू यादव निवासी ग्राम फतेहपुर थाना सहाबगंज जनपद चंदौली की पुत्री प्रीती देवी 25 वर्ष की शादी थाना क्षेत्र के खिरौड़ी गांव निवासी दीपक यादव पुत्र रामबृक्ष यादव के साथ अप्रैल माह सन् 2018 में हुई थी।