May 28, 2026

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए इंटरनेशनल कॉल कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार-

Spread the love

लखनऊ

 

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज के जरिए इंटरनेशनल कॉल कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार।

 

यूपी एटीएस ने मुंबई से समीर कादर कलवारी को किया गिरफ्तार।

 

तीन दिन पहले जौनपुर से वसीम अहमद खान ,फहीम खान ,सलीम खान को एटीएस ने किया था गिरफ्तार।

 

तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान समीर कादर कलवारी का नाम आया था सामने।

 

ट्रांजिट रिमांड पर समीर को मुंबई से

लाकर कार्रवाई में जुटी एटीएस।

 

अवैध टेलीफोन एक्सचेंज से इंटरनेशनल कॉल को लोकल वॉइस कॉल में बदलते थे आरोपी।

 

सरकार को बड़े पैमाने पर राजस्व का नुकसान पहुंचा रहा था ये गिरोह।

 

कतर ,चीन, बांग्लादेश मैं बैठे अपने एजेंटों के जरिए प्राप्त करते थे इंटरनेशनल कॉल।

 

एक ऐप के जरिए कॉल की मॉनिटरिंग करते थे आरोपी।