April 20, 2026

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके की अप्पा पाड़ा की झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई-

Spread the love

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के मलाड इलाके की अप्पा पाड़ा की झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई. घटना में 15 से 20 एलपीजी सिलेंडर से भी ब्लास्ट हुआ है. हादसे में एक शख्स की मौत की भी खबर है, उसे अस्पताल पहुंचाया गया. जानकारी मिलते ही दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर काम करने के बाद आग पर काबू पा लिया गया. 12 मोटर पंपों की 10 लाइनें घटनास्थल पर पहुंची थीं. घटना शाम करीब 5 बजे के आसपास की है. झुग्गियों में जो आग लगी है उसका लेवल 3 बताया गया.

 

 

बीएमसी के बयान के मुताबिक, 15-20 एलपीजी सिलेंडरों में विस्फोट हुआ है और 12 मोटर पंपों की 10 लाइनें घटनास्थल पर आग बुझाने के लिए पहुंची. एक शव बरामद कर लिया गया है और उसे अस्पताल भेज दिया गया है, किसी भी घायल और लापता व्यक्ति की जांच जारी है. आग लगने का कारण सिलेंडर ब्लास्ट बताया गया जिसने मलाड के आनंद नगर के स्लम इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया.

 

????????????????