फ़तेहपुर….. जिले में मेला देखने गई दो किशोरियों का अपहरण कर 6 युवक ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी सहित फोर्स मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। वही पुलिस ने 6 लोगो को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर दोनो किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में शोभन सरकार का मेला लगा हुआ है जो पांच दिनों तक चलता है। जहां हुसैनगंज के एक गांव से 7 सहेलियां मेला देखने गई जहां मेला देखते समय दो किशोरी को 6 युवक ने अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया।वहीं उनकी पांच सहेलियों को भी पकड़ना चाहा लेकिन एक किशोरी भागकर चीख पुकार करना शुरू किया तो वही मौजूद लोगों ने भागकर चार अन्य किशोरी को बचाते हुए 6 आरोपियों को पकड़ लिया। जहां दो किशोरी को अस्त-व्यस्त हालत में देखकर पुलिस को सूचना दिया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया और थाने लाकर मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-