थाना पिपरी सहित विभिन्न थानांतर्गत 03 वारण्टी अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसपी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा चलाया जा रहा है जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान
कौशाम्बी-सोमवार को पिपरी थाना सहित जनपद के विभिन्न थानांतर्गत
03 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब हो कि एसपी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
गिरफ्तारी के क्रम में थाना चरवा पुलिस उ0नि0 सुनील कुमार यादव मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 257/15 धारा 354क भादवि से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र बड़ेलाल नि0 फरीदपुर सुलेम थाना चरवा जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया ।
इसी प्रकार थाना कड़ाधाम पुलिस उ0नि0 अनुराग सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 425/18 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त रामू पासी पुत्र चन्द्रपाल नि0 भानीपुर थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया ।
इसी तरह थाना पिपरी पुलिस उ0नि0 अशोक कुमार मय हमराह पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0 142/96 धारा 147/323/504/506/427 भादवि व 3/4 एससी/एसटी एक्ट से सम्बन्धित वारंटी अभियुक्त भगवानदीन पुत्र गयादीन नि0 पत्नी का पुरवा थाना पिपरी जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया ।
सभी अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेजा गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-