June 4, 2026

थाना मिर्जामुराद पुलिस ने अवैध शराब बेच रहे एक अभियुक्त को 52 अदद शीशी देशी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार-

Spread the love

*कार्यालय पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन, कमिश्नेरट वाराणसी*

*प्रेस नोट*

*दिनांक-12.03.2023*

 

*थाना मिर्जामुराद पुलिस ने अवैध शराब बेच रहे एक अभियुक्त को 52 अदद शीशी देशी अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार*

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 11-03-2023 को थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मिर्जामुराद फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर के पास स्थित नहर के किनारे से अवैध देशी शराब बेंच रहे डिंगू राजभर पुत्र पन्नी राजभर निवासी ग्राम कोषणा थाना मिर्जामुराद को अवैध 52 अदद देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 0061/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी में पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

1- डिंगूर राजभर पुत्र पन्नी राजभर, निवासी ग्राम कोषणा श्यामा माता मंदिर के पास, थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी उम्र करीब 47 वर्ष ।

*बरामदगी का विवरण-*

52 अदद शीशी अवैध देशी शराब (प्रति शीशी 200 ml)

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. थानाध्यक्ष दीपक कुमार थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

2. उ0नि0 हरिकेश कुमार थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

3. उ0नि0 अतुल कुमार त्रिपाठी थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

4.का0 आशुतोष यादव थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

5. का0 आशुतोष सिंह थाना मिर्जामुराद, कमिश्नरेट वाराणसी।

 

 

*सोशल मीडिया सेल*

*पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन*

*कमिश्नरेट वाराणसी*