वाराणसी में रंगभरी एकादशी की तैयारियां,काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ कुलपति तिवारी के टेढ़ीनीम स्थित आवास पर मंगलवार शाम माता गौरा की हल्दी, गाए गए मंगल गीत,बाबा विश्वनाथ के गौना उत्सव का पहला दिन,मंहत आवास बना गौरा का मायका,मां गौरा के रजत विग्रह को संध्याबेला में हल्दी लगाई गई। गौरा के विग्रह को तेल हल्दी की रस्म के लिए सुहागिनों और गवनहिरयों की टोली संध्या बेला में महंत आवास पहुंची। उत्सव में मोहल्ले की बुजुर्ग महिलाएं शरीक हुईं। ढोलक की थाप और मंजीरे की खनक के बीच मंगल गीत गाये गये। गाते हुए महिलाओं ने गौरा को हल्दी लगाई।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ