वाराणसी
*अश्लील फोटो भेजने के मामले में अभियुक्त की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज।*
*काशी हिंदू विश्वविद्यालय की छात्रा की अश्लील फोटो अपलोड करने के मामले में अभियुक्त सूर्योदय श्रीवास्तव, निवासी जलालपुर,जौनपुर की अग्रिम जमानत पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम देव कांत शुक्ला ने खारिज कर दिया।*
जमानत अर्जी का विरोध सहायक शासकीय अधिवक्ता रोहित मौर्य ने किया।
अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा अजीत यादव ने भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया की उसकी बहन छात्रा की अश्लील नंगी फोटो बनाकर अभियुक्त जगह जगह भेज वायरल कर बदनाम कर रहा है।मामले में पुलिस ने अदालत में चार्ज शीट प्रस्तुत कर दी है।मामले के गंभीरता को देखते हुए बचाव पक्ष की दलील से असंतुष्ट होते हुए अदालत ने अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ