*परिवहन विभाग की अवैध वसूली रिकॉर्डिंग पर कार्रवाई की मांग*
अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने परिवहन विभाग के 4.07 मिनट के एक कथित रिकॉर्डिंग की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.
इस बातचीत में वरिष्ठ अधिकारी द्वारा किसी विपिन को 15 दिनों की खास ड्यूटी पर लगाए जाने की बात कही जा रही है. यह भी कहा जा रहा है कि महीने के पहले 15 दिनों में ड्यूटी लगाई जाएगी और 15 दिनों में ही खेला हो जाएगा. यदि 15 दिनों में काम नहीं हो पाएगा तो फिर 1 महीने की ड्यूटी लगेगी.
बातचीत में कहा गया है कि यह योजना तभी सफल होगी जब कम से कम छह सात सौ ट्रक गुजरेंगे, मात्र दो तीन सौ ट्रक में काम नहीं हो पाएगा और बदनामी अलग से हो जाएगी. बातचीत में प्रति ट्रक ₹3000 का रेट वसूली रेट होने की बात भी कही गई.
बातचीत में एक अफसर को कहा जा रहा है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, सारा काम सिपाही कर लेंगे और उन्हें वसूली किए गए ट्रकों की सूची दे दी जाएगी.
अमिताभ ठाकुर ने इस रिकॉर्डिंग के आधार पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की गई है और कहा गया है कि उन्हें दी सूचना के अनुसार बातचीत उप परिवहन आयुक्त वाराणसी अशोक कुमार सिंह, परिवहन विभाग के सिपाही विपिन चौधरी और पीटीओ एस पी देव की बताई गई है.
डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता
अधिकार सेना
9415534525

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-